फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two women from home for dowry

दो महिलाओं को दहेज के लिए घर से निकाला

Thu, 10 Jan 2019 12:17 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 10 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर(ब्यूरो)। कोखराज और सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र में ब्याही दो महिलाओं को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले दोनों की पिटाई की गई। पीड़िताओं ने बुधवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



पिपरी कोतवाली क्षेत्र के फुलवा गांव की सरिता पुत्री छेदीलाल ने बताया कि सात जून 2017 को उसका विवाह कोखराज इलाके के बदनपुर निवासी सुग्गीलाल से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होेने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले दहेजलोभियों ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने बुधवार को पति, जेठानी और दो जेठ के खिलाफ एसपी को तहरीर दी। इसी तरह पूरामुफ्ती के काजीपुर गांव की कुसुम देवी पुत्री रघुवर का विवाह करीब छह साल पहले सरायअकिल के तरनी निवासी राजेश से हुआ था। आरोप है कि चार रोज पहले ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे भी पीटकर घर से भगा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने दोनों मामलों में पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed