{"_id":"6519c30512fb6ff45d025be4","slug":"two-thieves-in-car-arrested-stolen-goods-recovered-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3723-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कार सवार दो चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कार सवार दो चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
Mon, 02 Oct 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। सैनी कोतवाली पुलिस ने रविवार को लोहंदा के पास घेराबंदी कर कार सवार दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से जिले में हो चुकी चोरी की दो घटनाओं का माल बरामद हुआ है।
सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया रविवार को मुखबिर से पता चला कि कार सवार बदमाश क्षेत्र में हुई चोरी का सामान बेचने फतेहपुर की तरफ जा रहे हैं। इस पर उन्होंने सैनी के थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्या को घेराबंदी करने के लिए कहा। पुलिस ने लोहंदा मोड़ के समीप कार सवारों को पकड़ लिया।
उनकी पहचान फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली अंतर्गत खैरई निवासी इश्तियाक अहमद व राधा नगर कोतवाली क्षेत्र के अंदौली निवासी शमशाद के रूप में हुई। दोनों के पास से एक अदद बैट्रा, एक अदद डीवीआर, लोहे के उपकरण व तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा। जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है।