{"_id":"699dfb5e4c9cb4717902836e","slug":"two-teenagers-including-a-student-drowned-in-yamuna-three-rescued-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-137097-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: छात्र समेत दो किशोरों की यमुना में डूबने से मौत, तीन बचाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: छात्र समेत दो किशोरों की यमुना में डूबने से मौत, तीन बचाए गए
Wed, 25 Feb 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोग। स्रोत
सरायअकिल क्षेत्र के छेकवा यमुना घाट पर नहाने गए हाईस्कूल के छात्र समेत दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। पांच दोस्त नहाने गए थे, जिनमें से तीन को नाविक ने बचा लिया।
मध्य प्रदेश के नागौध का रहने वाला शिवम (16) पुत्र जग्गू छेकवा गांव में अपने नाना छक्कन के यहां रहकर हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा था। मंगलवार दोपहर 1:30 बजे कुलदीप विश्वकर्मा (16) पुत्र देव नारायण, राविन (13) पुत्र राजकुमार, आर्यन (11) पुत्र अमर, हसन (13) पुत्र वसीम अहमद और शिवम छेकवा घाट पर नहाने गए थे।
इस दौरान शिवम पानी में डूबने लगा। उसे बचाने को अन्य साथी आगे बढ़े तो सभी डूबने लगे। मछली पकड़ रहे पड़ोसी गांव के कंथे की नजर किशोरों पर पड़ी तो वह नाव लेकर मौके पर पहुंच गया। राविन, आर्यन व हसन को किसी तरह बचा लिया।कुलदीप व शिवम का कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन
बचकर निकले तीनों साथियों ने शोर मचाया तो वहां ग्रामीण जुट गए। कटिया डालकर खोजने का प्रयास किया लेकिन पानी गहरा होने के कारण कटिया काम नहीं आई। करीब एक घंटे बाद शव पानी में उतराने लगे। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।