फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   two solver gang member arrested in tgt exam

भरवारी स्थित बीएस मेहता परीक्षा केंद्र से दो मुन्ना भाई गिरफ्तार, हाईटेक ब्लूटूथ डिवाइस-फोन जाली दस्तावेज बरामद

Mon, 09 Aug 2021 01:11 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 09 Aug 2021 01:11 AM IST
सार

एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साल्वर गैंग के दो सदस्य पकड़े हैं। भवंस मेहता महाविद्यालय के परीक्षा कक्ष से पुलिस ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे देवरिया व् प्रयागराज के रहने वाले युवको को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
two solver gang member arrested in tgt exam
two solver gang member arrested in tgt exam - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

मंझनपुर। एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साल्वर गैंग के दो सदस्य पकड़े हैं। भवंस मेहता महाविद्यालय के परीक्षा कक्ष से पुलिस ने दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे देवरिया व् प्रयागराज के रहने वाले युवको को हिरासत में लिया है। उनके पास से हाई-टेक ब्लूटूथ डिवाइस, टच मोबाइल, जाली दस्तावेज एवं फोटो बरामद किया गया है। कोखराज पुलिस ने मुन्ना भाइयों के खिलाफ धोखधड़ी, जालसाजी, एवं सार्वजानिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में शनिवार को टीचर इंट्रेंस टेस्ट (टीईटी) की परीक्षा कराइ जा रही थी। दोपहर करीब तीन बजे यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट प्रभारी वीपी पांडेय अपनी टीम के साथ कॉलेज पहुंचे। कक्ष संख्या 06 में परीक्षा दे रहे रोल नंबर 0916056146 को बाहर बुलाकर पूछताछ शुरू की। साल्वर गैंग के सदस्य मुन्ना भाई ने बताया कि उसका असली नाम गोविन्द कुमार गुप्ता पुत्र रवि कुमार गुप्ता निवासी रामनगर थाना लार जनपद देवरिया है।
विज्ञापन


वह सरायअकिल थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी विष्णु सिंह पुत्र सोमनाथ सिंह के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। जिसके बदले उन्हें रुपये मिले हैं। एसटीएफ प्रभारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए मुन्ना भाई गोविन्द की निशानदेही पर उन्होंने विजय शंकर मिश्रा निवासी अतरैल अतवा थाना मेजा जनपद प्रयागराज को भी अरेस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बृजेश मिश्रा के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। हिरासत में लिए गए मुन्ना भाई बेहद शातिर तरीके से प्रवेश पत्र आधार कार्ड आदि में फोटो अदला-बदली कर परीक्षा दे रहे थे। इनके कब्जे से हाई टेक ब्लूटूथ डिवाइस, टच मोबाइल, जाली दस्तावेज, साल्व पेपर का स्क्रीन शॉट्स, डेविड कार्ड बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर कोखराज ज्ञान सिंह ने बताया कि मुन्ना भाइयों के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर इनके विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 471, एवं 3/6/10 उप्र सार्वजानिक परीक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed