{"_id":"691a258d13e36cf14f099cb9","slug":"two-smugglers-arrested-with-11-kg-of-ganja-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-132485-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 11 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 11 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Mon, 17 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
सैनी थाने की पुलिस और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लगभग 11 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी प्रतीक सिंह व लवलेश सिंह शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में दो लोग दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किस नेटवर्क से जुड़े हैं और गांजा कहां से लाया गया था।