फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two sisters died within 24 hours, brother hospitalized, infection wreaked havoc

Prayagraj : चौबीस घंटे में दो सगी बहनों की मौत, भाई अस्पताल में भर्ती, संक्रमण ने ढाया कहर

Sun, 29 Mar 2026 03:30 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Mar 2026 03:30 PM IST
सार

डीहा घूरी गांव में संक्रमण की चपेट में आईं दो सगी बहनों की 24 घंटे के अंदर जान चली गई। एक की मौत निजी अस्पताल और दूसरे की घर पर हुई है। भाई भी अस्पताल में भर्ती है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि संक्रमण कैसे फैला।

विज्ञापन
Two sisters died within 24 hours, brother hospitalized, infection wreaked havoc
सगी बहनों की मौत के बाद ईंट भट्ठे पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

डीहा घूरी गांव में संक्रमण की चपेट में आईं दो सगी बहनों की 24 घंटे के अंदर जान चली गई। एक की मौत निजी अस्पताल और दूसरे की घर पर हुई है। भाई भी अस्पताल में भर्ती है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि संक्रमण कैसे फैला। सीएमओ का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी

विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी ननका परिवार सहित चायल के डीहा घूरी गांव में रहकर मजदूरी करता है। ननका के मुताबिक, उसकी 10 वर्षीय बेटी अंजली को छोटी चेचक होने के साथ तेज बुखार था। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर उसे मनौरी के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। इसी दौरान शुक्रवार देर शाम उसकी चार वर्षीय छोटी बेटी संजली की मौत हो गई। वह भी संक्रमित थी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह परिजन उसका अंतिम संस्कार कर लौट ही थे कि नर्सिंग होम में भर्ती अंजली की हालत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टर ने उसे चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गौरतलब यह कि ननका 16 वर्षीय बेटा पवन भी बीमार है। शनिवार को उसे भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में नर्सिंग होम संचालक का कहना है कि अंजली के फेफड़ों में संक्रमण था और उसका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। इस संबंध में चायल सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि एक बच्ची की मौत की सूचना मिली थी, जिसे सीएचसी लाया गया था। जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।


घटना की होगी जांच : सीएमओ

सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि उन्हें अभी इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं मिली। यदि ऐसी कोई घटना हुई है तो सुबह तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ित परिवार के घर भेजकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा था, यदि वह विभाग में पंजीकृत नहीं पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिस किशोर को संक्रमित बताया जा रहा, उसकी जांच कराकर आवश्यक उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed