फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two psychologists beaten on suspicion of child theft

दो मनोरोगियों को बच्चा चोरी के शक में पीटा

Sun, 15 Sep 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two psychologists beaten on suspicion of child theft
दो मनोरोगियों को बच्चा चोरी के शक में पीटा
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी गांव का मामला
इंस्पेक्टर ने कहा, रिपोर्ट लिखकर आरोपियों पर की जाएगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी गांव में शनिवार सुबह बच्चा चोरी के शक पर ग्रामीणों ने दो मनोरोगियों की पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को भीड़ के कब्जे से मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।

बताया जाता है कि मनौरी गांव में शनिवार सुबह दो मनोरोगी टहल रहे थे। इस पर गांव के लोगों को उनके बच्चा चोर होने का शक हुआ। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो मनोरोगी युवक कुछ बता नहीं पा रहे थे। एक बोल रहा था तो उसकी भाषा नहीं समझ आ रही थी। जबकि दूसरा सिर्फ मऊ बोल रहा था। इस पर ग्रामीणों ने मनोरोगियों की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही एसएसआई फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह मनोरोगियों को भीड़ के कब्जे से मुक्त कराया। दोनों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। मामले में पूरामुफ्ती कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जल्द ही जेल भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed