फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two police teams formed to search for the accused of gang rape of a teenager

Kaushambi News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित

Wed, 30 Apr 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 30 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two police teams formed to search for the accused of gang rape of a teenager
कोखराज इलाके की किशोरी को अगवा कर कानपुर में बंधक बनाने और सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी तीन युवकों की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित की गई है। साथ ही सर्विलांस टीम को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

कोखराज इलाके की पीड़िता ने बताया कि गांव का ही एक युवक अक्सर उसके आगे-पीछे घूमता रहता था। 24 अप्रैल को उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोरी को अगवा कर लिया। आरोप है कि अगवा कर कार से उसे कानपुर ले जाया गया और एक कमरे में बंधक बनाकर तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दूसरे दिन किसी तरह चंगुल से छूटी किशोरी भाग निकली और घर पहुंची।
विज्ञापन

किशोरी ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। किशोरी का थाने पर बयान कराने के बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा। एएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश करने के लिए थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य व उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में दो टीम बनाई गई हैं। आरोपियों का लोकेशन ट्रेस करने के लिए सर्विलांस टीम को भी निर्देशित किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed