फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two people, including advocate of District Court, Corona positive, ten patients recover

जिला कचहरी के अधिवक्ता समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव, दस मरीज हुए ठीक

Sun, 08 Nov 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two people, including advocate of District Court, Corona positive, ten patients recover
Two people, including advocate of District Court, Corona positive, ten patients recover - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। कोरोना संक्रमण के लिहाज से शनिवार का दिन अच्छा रहा। इस दिन केवल दो लोग पॉजिटिव मिले। वहीं दस मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमितों में जिला कचहरी के एक अधिवक्ता भी शामिल हैं। इसके चलते अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। उधर, प्रशासन ने कचहरी परिसर को सैनिटाइज भी कराया।
विज्ञापन

संक्रमण की रोकथाम के लिए शनिवार को भी जिलेभर में शिविर लगाकर 1520 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से 974 का एंटीजन टेस्ट हुआ। जबकि 546 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में केवल दो संक्रमित मिले हैं। इनमें जिला कचहरी के एक अधिवक्ता भी शामिल हैं। वहीं दस मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया कि अब तक मिले 1985 संक्रमितों में 1898 ठीक हो चुके हैं। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट उछलकर 95.6 फीसदी पहुंच गया है। फिलहाल 63 मरीजों का ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल पर शोषण का आरोप, शिकायत
मंझनपुर। मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल पर शनिवार को मरीज के परिजनों ने रुपये नहीं जमा करने पर इलाज में लापरवाही की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ इलाज के नाम पर उनसे 70 हजार रुपये जमा करने का दबाव बना रहा है। अब न तो इलाज किया जा रहा है और न ही मरीज को डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली (सुजातपुर) निवासी विजय कुमार पुत्र इंद्रपाल को परिजनों ने 30 अक्तूबर को मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। भर्ती करते समय पीड़ित ने पांच हजार और फिर चार नवंबर को नौ हजार रुपये जमा किया। अस्पताल ने इस रकम की कोई रसीद भी नहीं दिया। मरीज की बिगड़ती हालत देख परिजनों ने डाक्टरों से सवाल किया तो अस्पतालकर्मियों ने उनसे 70 हजार रुपये जमा करने के बाद ही मरीज ले जाने की बात कही। अस्पताल के रवैये से नाराज परिजनों ने मंझनपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनीष पांडेय ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed