फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two passers caught after raiding, FIR registered

छापा मार कर पकड़े गए दो पासर,एफआईआर दर्ज

Tue, 03 May 2022 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two passers caught after raiding, FIR registered
डीएम-एसपी द्वारा महेवाघाट में पकड़े गए गिट्टी-बालू से ओवरलोड ट्रक-डंपर - फोटो : KAUSHAMBI
डीएम सुजीत कुमार ने एसपी हेमराज मीणा के साथ रविवार रात महेवाघाट में छापा मार कर पासर गैंग के दो सदस्यों को पकड़ लिया। साथ ही गिट्टी-बालू से ओवरलोड 16 ट्रक एवं डंपर पकड़े गए। पासरों के खिलाफ महेवाघाट कोतवाली में एफआई करने के साथ ही ओवरलोड खनिज वाहनों को सीज कर दिया। आला-अफसरों की इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वाले पासर गैंग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

महेवाघाट पुलिस की मिलीभगत से चित्रकूट जनपद से गिट्टी-बालू की ओवरलोडिंग लंबे समय से चल रही है। ओवरलोड खनिज वाहनों को ठिकाने तक पहुंचाने के लिए पासरों का गैंग भी सक्रिय है। गैंग के सदस्य लग्जरी वाहनों से अफसरों का लोकेशन वायरल करते रहते हैं। इस कारण इन पर शिकंजा कसने में परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए डीएम-एसपी मातहतों को खबर किए बगैर रविवार की आधी रात को महेवाघाट पहुंच गए। आला-अफसर छापेमारी कर करीब आधा दर्जन ही गिट्टी-बालू से ओवरलोड वाहन पकड़ सके थे कि पासर गैंग के सदस्यों ने लोकेशन वायरल कर दी।
विज्ञापन

इस कारण ओवरलोड वाहनों के चक्के पुल के उस पार राजापुर की तरफ ही थम गए। काफी देर इंतजार के बाद भी कोई वाहन चित्रकूट की तरफ से नहीं आने पर आला अफसर अपने वाहन की लाइट बंद कर गोपनीय तरीके से पुल के उस पार पहुंच गए। राजापुर की तरफ गिट्टी-बालू से ओवरलोड करीब 40 गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी मिली। अफसरों को देख पासर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एसपी ने पुलिस फोर्स को दौड़ाकर गैंग के दो सदस्यों को पकड़ लिया। इनके मोबाइल चेक करने पर अफसरों की लोकेशन का मैसेज वायरल मिला। इसके अलावा भी तमाम गोपनीय जानकारी मिली। आला-अफसरों के निर्देश पर महेवाघाट कोतवाली पुलिस ने दोनों पासरों को गिरफ्तार कर इनकी गतिविधियां खंगालने में जुट गई। सोमवार की भोर तक चले अभियान में कुल 16 ओवरलोड खनिज वाहनों को पकड़कर सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed