{"_id":"66034c0d26a7238d7a0eda27","slug":"two-parties-clash-over-dj-playing-dispute-tension-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-109977-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डीजे बजाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डीजे बजाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, तनाव
Wed, 27 Mar 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली के छिमिरछा गांव में मंगलवार की शाम फाग में डीजे बजाने के विवाद में दो वर्ग भिड़ गए। कुछ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर सीओ कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे व विवाद का हल कराया। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
छिमिरछा गांव में मंगलवार की दोपहर अशोक कुमार लोधी के घर के पास कुछ लोग बाजा लगाकर फाग गा रहे थे। आरोप है कि एक वर्ग के कुछ लोग आकर जबरन बाजा बंद कराने लगे। विरोध करने पर वह लोग भी बाजा लेकर पहुंचे व अश्लील गानों पर महिलाओं के साथ डांस करने लगे। इस पर दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया व मारपीट होने लगी।
सूचना पर सीओ सदर सत्येंद्र तिवारी, करारी, पश्चिम शरीरा, महेवाघाट व कौशाम्बी थाना की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। एसपी वृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि छिमिरछा में बाजा बजाने को लेकर दो पक्ष में विवाद की सूचना पर सीओ के नेतृत्व में चार थाना की फोर्स भेजी गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। मामले में जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे गांव
छिमिरछा गांव बाजा बजाने को लेकर दो वर्ग के विवाद की सूचना पर विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी भी गांव पहुंच गए। बजरंग दल व गोरक्षा प्रमुख रूपेंद्र विश्वकर्मा, विहिप के जिला उपाध्यक्ष उमेश केसरवानी, जगदीश केसरवानी भी मौके पर पहुंच कर लोगों से बातचीत की। रूपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि त्योहार में खलल डालना उचित नहीं है। इस संबंध पुलिस अधिकारियों से बात की गई है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।