{"_id":"665796491d3f31d7e60c08ec","slug":"two-named-in-deadly-attack-on-district-panchayat-member-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-112204-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमले में दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमले में दो नामजद
Thu, 30 May 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 30 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के कोटिया गांव के पास मंगलवार रात बाइक सवारों ने कार सवार जिला पंचायत सदस्य व उनके साथी पर तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकले। शिकायत पर पहुंच पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद दो हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अमिरसा गांव निवासी स्वराज प्रकाश उर्फ राज गौतम जिला पंचायत सदस्य हैं। मंगलवार शाम वह अपनी कार से साथी संदीप त्रिपाठी के साथ तिल्हापुरमोड़ बाजार से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कोटिया गांव स्थित पॉवर हाउस से थोड़ा आगे बढ़ी, तभी पीछे से आए पल्सर सवार दो बदमाशों ने बगल से उन पर गोली चला दी थी। राज के मुताबिक बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। हमले में वह और उनका साथी बाल- बाल बच गए, लेकिन एक गोली उनके कार के शीशे में लग गई। जिससे शीशा टूट कर बिखर गया। बताया कि गोली चलाने के बाद बदमाश तेजी से बेनीराम कटरा की ओर भागने लगे। कार की रोशनी में उन्होंने बदमाशों को पहचानने का दावा किया है। उनके मुताबिक गोली चलाने वाले दोनों आरोपी कोटिया गांव के संदीप पाल और मंजय पाल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल के बाद राज गौतम से तहरीर लेकर संदीप पाल और मंजय पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के संबंध में इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, उनकी तलाश जारी है।