{"_id":"65186ddd6f918887bb0e9df4","slug":"two-miscreants-who-attempted-robbery-by-breaking-atm-arrested-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-3694-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एटीएम तोड़कर लूट का प्रयास करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एटीएम तोड़कर लूट का प्रयास करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Sun, 01 Oct 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। मंझनपुर कस्बे के तहसील रोड पर स्थित वन इंडिया एटीएम को तोड़कर कैश लूटने का प्रयास करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और एटीएम बूथ तोड़ने के औजार मिले हैं। शनिवार को दोनों का चालान न्यायालय भेजा गया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि 27 सितंबर को तहसील रोड पर स्थित वन इंडिया कंपनी के एटीएम को तोड़कर कैश चोरी करने का प्रयास हुआ था। घटना की जानकारी होने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
फुटेज में नया नगर के मो. फैज अली उर्फ फैजू व शकील उर्फ पटाटू दिखे। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों को मंझनपुर कस्बे से ही गिरफ्तार कर लिया। फैजू के पास से एक तमंचा व कारतूस मिला है। शकील के पास से एटीएम बूथ तोड़ने के औजार मिले। दोनों ने जुर्म कुबूल किया है।