{"_id":"6a285eed07f9e65225014c74","slug":"two-members-of-a-gang-involved-in-stealing-and-selling-motorcycles-arrested-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-142853-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Wed, 10 Jun 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार बाइक चोर गिरोह के दोनों आरोपी। स्रोत: पुलिस
कोखराज पुलिस ने वाहन चोरी कर बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, बाइक के पार्ट्स, नकदी और अवैध तमंचा बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक तिलैया टिकुर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही टीम को मुखबिर ने सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने असवा-चरवा मोड़ के पास छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन कुमार निवासी चिटकहना और कामता प्रसाद निवासी हुसैनमई, थाना संदीपनघाट के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर नंबर प्लेट बदल देता है।
विज्ञापन
बाद में वाहनों और उनके पार्ट्स को अलग-अलग बेचकर रकम आपस में बांटा जाता है। बरामद मोटरसाइकिलें कड़ाधाम, सैनी और प्रयागराज क्षेत्र से चोरी की गई थीं।
वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के नेटवर्क और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सत्येंद्र तिवारी, सीओ सिराथू