फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two groups of eunuchs clashed over border dispute, uproar in Kotwali

सीमा विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, कोतवाली में हंगामा

Wed, 16 Mar 2022 10:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Two groups of eunuchs clashed over border dispute, uproar in Kotwali
चरवा कोतवाली के बेरुआ चौराहे पर बुधवार को सीमा विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट ने दूसरे पक्ष के किन्नरों को पीट दिया। इसे लेकर कोतवाली पहुंचे दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। किन्नरों का हंगामा देख कोतवाली में भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्ष के बीच सुलह-समझौता करा दिया।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के भरवारी कस्बा निवासी किन्नर मुस्कान ने बताया कि वह जनपद के किन्नरों के नायब हैं। पूरा जिला उसके क्षेत्र में आता है। वह शुभ अवसरों पर लोगों को बधाईयां देकर रुपये मांगते हैं। बुधवार को वह अपनी टीम के साथ चरवा के बेरुआ चौराहे पर दुकानों से त्योहारी मांग रहे थे। इसी बीच प्रयागराज के एक किन्नरों का गुट पहुंच गया।
विज्ञापन

वह भी लोगों को बधाईयां देकर रुपये मांगने लगे। आमने-सामने हुए दोनों गुट मारपीट करने लगे। महामंडलेश्वर प्रयागराज किन्नर अखाड़ा से आए किन्नरों ने दूसरे गुट की पिटाई कर दी। आसपास रहे लोगों ने बीचबचाव कर झगड़ा शांत कराया। कौशाम्बी गुट की किन्नर नायब मुस्कान अपने लोगों के साथ चरवा कोतवाली पहुंची और हंगामा करने लगी। इस बीच दूसरा गुट भी आ गया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed