फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   two found corona positiv 5420 got the vaccine

दो मिले कोरोना पॉजिटिव, 5420 ने लगवाया टीका

Wed, 23 Jun 2021 01:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
two found corona positiv 5420 got the vaccine
two found corona positiv 5420 got the vaccine - फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना संक्रमण की दहलीज पर पहुंचकर जनपद एक बार फिर ठिठक गया। मंगलवार को जिले के अलग-अलग हिस्से में दो नए पॉजिटिव केस मिल गए। हालांकि, टीकाकरण को लेकर दिखी जागरूकता से टीकाकरण के नतीजे उत्साहजनक रहे। जनपद में पहली बार एक दिन में 5420 लोगों ने कोरोना रोधी टीका लगवाया।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से जिले में कोरोना पीड़ित मरीज की संख्या सिर्फ एक चल रही थी। हर दिन दो हजार से ज्यादा संदिग्धों की जांच के बावजूद नया केस नहीं मिलने से स्वास्थ्य महकमा राहत महसूस कर रहा था। मंगलवार की सुबह संक्रमण की जद में रहा मरीज ठीक हो गया तो लगा जनपद कोरोना मुक्त हो गया।
विज्ञापन

लेकिन इसी बीच दो नए पॉजिटिव केस निकल आए। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को जिले भर में शिविर लगाकर 2000 संदिग्धों की कोविड जांच कराने पर दो लोग संक्रमित मिले हैं। दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उधर, दूसरी तरफ कोरोना महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के सकारात्मक नतीजे देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जिले भर में 5420 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1720 ने टीके की पहली तथा 100 लोगों ने दूसरी खुराक लगवाई। जबकि 18 साल से ऊपर के 3608 युवाओं ने वैक्सीन की डोज लगवाई। जिले में पहली बार एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन होने से महकमा उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed