{"_id":"692c997338c2b0bbe20ecc40","slug":"two-electric-poles-fell-near-daranagar-power-house-leaving-350-houses-in-darkness-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-133029-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दारानगर पावर हाउस के पास दो बिजली के खंभे गिरे, 350 घरों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दारानगर पावर हाउस के पास दो बिजली के खंभे गिरे, 350 घरों में अंधेरा
Mon, 01 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
दारानगर पावर हाउस के पास टूटा हाई टेंशन तार व खंभा- संवाद
नगर पंचायत क्षेत्र के दारानगर पावर हाउस के पास रविवार दोपहर बिजली के दो खंभे अचानक गिर गए। इससे नासीरपुर व फरीदगंज के लगभग 350 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 12 बजे अचानक तेज आवाज के साथ खंभे गिर गए। जिसके बाद पूरे गांव की बिजली चली गई। इधर, देर रात तक बिजली न आने से पानी की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, क्योंकि क्षेत्र के अधिकांश घर पेयजल के लिए बिजली संचालित साधनों पर निर्भर हैं।
फरीदगंज निवासी छेदीलाल ने बताया कि यदि व्यवस्था जल्द बेहतर नहीं हुई तो पानी की किल्लत बढ़ जाएगी। वहीं एसडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खंभे गिरने की सूचना मिली है। लाइन दुरुस्त करने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है और आपूर्ति जल्द बहाल कराई जाएगी।