फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two dengue patients found again after three days, one in critical condition

Kaushambi News: तीन दिन बाद फिर मिले डेंगू के दो मरीज, एक की हालत गंभीर

Tue, 26 Sep 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 26 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two dengue patients found again after three days, one in critical condition
अब तक पॉजिटिव आए रोगियों की संख्या 28
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। तीन बाद सोमवार को फिर डेंगू के दो नए मरीज मिले। इसी के साथ जिले में डेंगू से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 28 पहुंच गई है।
डेंगू से प्रभावित मिले नए रोगियों में एक चायल के मकदूमपुर निवासी नितिन कुमार तो दूसरी अजुहा के इंदिरा नगर की रहने वाली आकांक्षा हैं। महिला को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि युवक का चिकित्सकों की सलाह पर घर में ही रखकर इलाज चल रहा है। इसके अलावा पहले से बीमार एक अन्य मरीज का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।


रखें खयाल
- घर व आसपास रुका हुआ पानी हों तो उसे सुखा दें
- पानी की टंकियों के ढक्कन हमेशा बंद रखें, साफ करते रहें
- गमलों के नीचे रखे बर्तनों को हमेशा सूखा और साफ रखें
- घरों में पुराने टायर, बर्तनों आदि में जलभराव न होने दें
- मच्छरों से बचने के लिए दरवाजों और खिड़कियों में जाली लगवाएं
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।


डेंगू से प्रभावित अनेठा गांव में नियमित फाॅगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव चल रहा है। इसके अलावा भी जहां नए मरीज मिल रहे हैं, वहां स्वास्थ्य टीम भेजी जा रही है। लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

-अनुपमा मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed