{"_id":"6a99ddd22396468c5a02449d","slug":"two-cpap-machines-will-shield-children-in-respiratory-distress-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-147574-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सांसों के संकट में बच्चों की ढाल बनेंगी दो सीपीएपी मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सांसों के संकट में बच्चों की ढाल बनेंगी दो सीपीएपी मशीनें
विज्ञापन
स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट को मिला सीपैप मशीन की सौगात। स्रोत: डॉक्टर
- फोटो : Archive
सांस लेने में परेशानी से जूझने वाले नवजात शिशुओं के लिए मेडिकल कॉलेज मंझनपुर के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) को दो नई सीपीएपी (कंटीन्युअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर) मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इससे नवजातों को चिकित्सकीय निगरानी में तत्काल श्वसन सहायता मिल सकेगी।
सीपीएपी मशीन सांस लेने में कठिनाई वाले नवजातों के श्वसन मार्ग में आवश्यक सकारात्मक दबाव बनाए रखने में मदद करती है। इससे ऐसे बच्चों को सांस लेने में सहारा मिलता है और उपचार के दौरान उनकी स्थिति की निगरानी करते हुए आवश्यक श्वसन सहायता प्रदान की जाती है।
प्राचार्य ने किया मशीनों का निरीक्षण
प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने एसएनसीयू में स्थापित नई सीपीएपी मशीनों का निरीक्षण किया। उन्होंने यूनिट में चल रही उपचार व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ-साथ नवजातों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से एसएनसीयू की उपचार व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्वप्रकाश, डॉ. विकेश, डॉ. निर्मल, डॉ. पवन कुमार, वरिष्ठ रेजिडेंट डॉ. मथर हसन और जूनियर रेजिडेंट डॉ. सुनील कुमार , पैरामेडिकल स्टाफ से भूपेंद्र कुमार, सुमन और बीनू सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।