फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two chain snatching accused arrested in police encounter

Kaushambi News: पुलिस मुठभेड़ में चेन लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 24 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two chain snatching accused arrested in police encounter
कड़ाधाम थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी। स्रोत: पुलिस
कड़ाधाम क्षेत्र में 27 अप्रैल को हुई चेन लूट की घटना के आरोपियों को पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। रात में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

27 अप्रैल को रात करीब 11:30 बजे संजय कुमार निवासी थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर अपनी मां के साथ मोटरसाइकिल से गांव जा रहे थे। इसी दौरान नौढ़िया गांव के पास नहर पुलिया के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी मां के गले से चेन लूट ली और फरार हो गए थे।
विज्ञापन


शनिवार देर रात थाना कड़ाधाम पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया था। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। -सत्येंद्र तिवारी, क्षेत्राधिकारी सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed