{"_id":"68af6adbbddd5e34120398a0","slug":"two-arrested-for-cheating-by-changing-atm-card-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-129523-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
Thu, 28 Aug 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से छह एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के धर्मुहापुर निवासी प्रदीप पटेल ने 24 अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 39 हजार रुपये निकाले जाने का आरोप लगाया था। प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की और 26 अगस्त को दोनों आरोपियों को ओसा बीओबी एटीएम के पास से संदेह के आधार पर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम सोनकर निवासी नरसिंहगढ़ थाना कुंडा प्रतापगढ़ और रोहित निषाद निवासी गोहनी थाना मानिकपुर प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।
पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया। उन्होंने बताया कि वह सीधे-सादे लोगों को निशाना बनाकर उनका पासवर्ड देख लेते थे।मौका पाकर कार्ड बदलकर पैसे निकाल लेते थे। सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 25 अगस्त को भी दोनों ने भरवारी के एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर उसके खाते से 48,250 रुपये निकाले थे। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रहीं है।