फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Turn now to the state of the lotus bloom : Ranjana

सूबे में अब कमल खिलने की बारी: रंजना

Sun, 18 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 18 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Turn now to the state of the lotus bloom : Ranjana
सिराथू। देश की तरह प्रदेश में भी अब कमल खिलने की बारी है। यह बातें शनिवार को सिराथू में आयोजित सदस्यता अभियान में आई भाजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री रंजना उपाध्याय ने कही। उन्होंने जन-जन से भाजपा का सदस्य बनने का आह्वान किया। वहीं भाजपा नेता जीतेंद्र सोनकर की अगुवाई में आयोजित छह शिविरों में शनिवार को 1836 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


भाजपा नेता की ओर से शनिवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के सैनी, करनपुर, अटसराय, चाकवन, सिराथू में सदस्यता कैंप लगाया गया था। शिविर के माध्यम से महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रंजना उपाध्याय, अनीता सचान, अनीता सिंह, अनीता त्रिपाठी आदि नेत्रियां भी मौजूद रहीं। इस मौके पर रंजना उपाध्याय ने कहा कि केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार आमजन की तरक्की से जुड़े कार्यों में प्राथमिकता दिखा रही है। दावा किया कि मोदी की अगुवाई में देश ने तरक्की का वह रास्ता मापना शुरू कर दिया है, जो पिछले 50 साल में नहीं मापा जा सका था। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था आदि मुद्दे पर प्रदेश की सपा सरकार को भी घेरा। कहाकि प्रदेश सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। अब यहां भी कमल खिलने की बारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओें से आह्वान किया कि वे आम लोगों के भाजपा से जोड़ने में लगे रहे। वहीं भाजपा नेता जीतेंद्र सोनकर ने कहा कि विधानसभा सिराथू में सबसे अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। बताया कि शनिवार को लगे शिविरों में ही 1836 नए लोगोें को पार्टी से जोड़ा गया है। इस मौके पर ज्ञानचंद्र, संजय कुमार,  मुकेश, रोहित शर्मा, आरती गुप्ता, राकेश सरोज, अतर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed