फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   try to rape

महिला और किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 17 Mar 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
चरवा इलाके में मंगलवार शाम एक विवाहिता से पड़ोसी ने घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। इसी क्षेत्र की एक किशोरी के साथ भी मंगलवार को दुराचार की कोशिश की गई। पीड़िताओं की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।  
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता मंगलवार शाम घर में अकेली थी। बताया जाता है कि तभी गांव का ही एक युवक उसके घर आ गया। विवाहिता को अकेली देख युवक दरिंदगी पर उतारू हो गया। उसके साथ दुराचार की कोशिश की। इस पर विवाहिता शोर मचाने लगी। बताया जाता है कि ग्रामीणों को आते देख युवक जान से मारे की धमकी देते हुए भाग निकला। इसी तरह चरवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे खेत की ओर गई थी। वहीं गांव के एक युवक ने उसके साथ मनमानी करने का प्रयास किया। वह उसे घसीटकर झुरमुट में ले जाने लगा।
विज्ञापन


किशोरी ने शोर मचाया। इस पर ग्रामीणों को आते देख युवक ने किशोरी की पिटाई कर दी। इसके बाद जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकला। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट लिखकर चरवा पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। एसओ उमाशंकर यादव ने बताया कि मारपीट के दौरान छेड़खानी होने की घटनाएं हुई है। आरोप की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed