{"_id":"56e9b5a64f1c1b6d5b8b4dec","slug":"try-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला और किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
चरवा इलाके में मंगलवार शाम एक विवाहिता से पड़ोसी ने घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। इसी क्षेत्र की एक किशोरी के साथ भी मंगलवार को दुराचार की कोशिश की गई। पीड़िताओं की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता मंगलवार शाम घर में अकेली थी। बताया जाता है कि तभी गांव का ही एक युवक उसके घर आ गया। विवाहिता को अकेली देख युवक दरिंदगी पर उतारू हो गया। उसके साथ दुराचार की कोशिश की। इस पर विवाहिता शोर मचाने लगी। बताया जाता है कि ग्रामीणों को आते देख युवक जान से मारे की धमकी देते हुए भाग निकला। इसी तरह चरवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे खेत की ओर गई थी। वहीं गांव के एक युवक ने उसके साथ मनमानी करने का प्रयास किया। वह उसे घसीटकर झुरमुट में ले जाने लगा।
किशोरी ने शोर मचाया। इस पर ग्रामीणों को आते देख युवक ने किशोरी की पिटाई कर दी। इसके बाद जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकला। दोनों घटनाओं की रिपोर्ट लिखकर चरवा पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। एसओ उमाशंकर यादव ने बताया कि मारपीट के दौरान छेड़खानी होने की घटनाएं हुई है। आरोप की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।