कौशाम्बी: गाय को बचाने के चक्कर में हाईवे पर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचे चालक व क्लीनर
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 Oct 2023 05:06 PM IST
सार
बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना सुमिहा निवासी चालक मनोज कुमार पुत्र भगवान यादव ट्रक पर अहमदाबाद से टाइल्स लादकर मुजफ्फरपुर बिहार जा रहा था। शनिवार को सुबह करीब छह बजे जैसे ही कोखराज थाना के पास स्थित एक होटल के पास पहुंचा था कि अचानक एक गाय सड़क पर आ गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला।