फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Truck driver commits suicide by being hit by train in Bharwari

Kaushambi News: भरवारी में ट्रक चालक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 29 Feb 2024 05:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 29 Feb 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Truck driver commits suicide by being hit by train in Bharwari
भरवारी में ट्रक चालक ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन

--सड़क हादसे में हाथ में चोट लगने से रहता था परेशान
फोटो- 07
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कस्बे के एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। वह ट्रक चालक था और एक हादसे के दौरान हाथ में गंभीर चोट लगने के कारण परेशान रहता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोखराज कोतवाली के केशव नगर स्थित भटपुरवा गांव निवासी पप्पू साहू (28) ट्रक चालक था। बड़े भाई दीपू साहू ने बताया कि पिछले दिनों एक सड़क दुर्घटना में उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई थी। इस वजह से वह ट्रक नहीं चला पा रहा था। इससे वह काफी परेशान रहने लगा। बृहस्पतिवार भोर पप्पू घर से बिना कुछ बताए निकल गया। इसके बाद उसका शव दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चमंधा के पास रेलवे लाइन पर मिला। ट्रैक से गुजर रही एक मालगाड़ी के चालक ने शव पड़ा देखा तो भरवारी के स्टेशन अधीक्षक को खबर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

---
भाई ने दी तहरीर, बताया मानसिक रूप से रहता था परेशान
--मृतक के बड़े भाई दीपू साहू ने भरवारी पुलिस चौकी में दी तहरीर में बताया कि हादसे में एक हाथ खराब होने के कारण पप्पू ट्रक चलाने नहीं जा पाता था। बताया कि इससे परेशान होने के कारण ही पप्पू ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed