फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   truck colided with tractor, one dead

ट्रक से टकराया ट्रैक्टर, चालक की मौत

Thu, 19 Nov 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
truck colided with tractor, one dead
truck colided with tractor, one dead - फोटो : KAUSHAMBI
चरवा। चरवा कोतवाली के बेरुआ चौराहे पर मंगलवार की रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर बाजार निवासी महेश पाल(28) पुत्र गणेश पाल नगर निगम प्रयागराज में ट्रैक्टर चालक था। इन दिनों वह नगर निगम में संचालित सेफ्टी टैंक की गाड़ी चलाता था। मंगलवार की शाम को वह भरवारी कस्बे के शौचालय के टैंक की सफाई करने के लिए मशीन लेकर गया था। देर शाम करीब आठ बजे वह मशीन लेकर लौट रहा था। जैसे ही वह बेरुआ चौराहे पर पहुंचा की सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक से अनियंत्रित होकर टकरा गया। टक्कर लगते ही चालक महेश पाल छिटक कर नीचे गिर गया और उसके शरीर मे गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन

आनन फानन चौराहे पर मौजूद रहे लोग घायल महेश को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले ही जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चरवा पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed