फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   truck accident in kaushambi

ट्रक की टक्कर से मैकेनिक की मौत

Sun, 18 Sep 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 18 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
truck accident in kaushambi
crime
सदर कोतवाली के कादीपुर गांव के पास शनिवार दोपहर ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार मैकेनिक की मौत हो गई। हादसे में मैकेनिक  के साथ रहा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


    कोखराज थाने के कशिया पश्चिम निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ राजा (22) पुत्र रामप्रसाद ने चाकवन चौराहे के समीप बाइक रिपेयरिंग सेंटर खोल रखा था। उसकी दुकान में कोखराज गांव का श्रवण कुमार (14) पुत्र केशव लाल भी काम करता है। दोनों शनिवार की दोपहर एक बाइक का इंजन बनवाने के लिए मोटर साइकिल से मंझनपुर आ रहे थे। कादीपुर गांव के पास पीछे से एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। मौके पर सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि श्रवण को गंभीर चोटें लगी।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुन मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उधर घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस व एंबुलेंस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल को जिला अस्पताल भेजा। यहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की खबर परिजनों को हुई तो वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed