फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Triple murder case: MP Chirag Paswan reached Mohidinpur and shared the pain of the victims, said – justice wil

तिहरे हत्याकांड: सांसद चिराग पासवान ने मोहिद्दीनपुर पहुंचकर बांटा पीड़ितों का दर्द, बोले- मिलेगा इंसाफ

Sun, 17 Sep 2023 04:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Sep 2023 04:42 PM IST
सार

सांसद चिराग पासवान मोहिद्दीनपुर गांव में दोपहर करीब एक बजे पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घर के अंदर जाकर बातचीत की। इस दौरान मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के बीच आए हैं। यहां न कोई राजनीति है, न गठबंधन है, न ही कोई दल है।

विज्ञापन
Triple murder case: MP Chirag Paswan reached Mohidinpur and shared the pain of the victims, said – justice wil
कौशाम्बी के मोहिद्दीनपुर गांव में तिहरे हत्याकांड के परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोक जन शक्ति पार्टी राम विलास के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान रविवार को मोहद्दीनपुर गांव पहुंचे। उन्होंने तिहरे हत्याकांड के पीड़तों से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। इस संबंध में वह अधिकारियों से बात करेंगे। 

विज्ञापन





विज्ञापन






सांसद चिराग पासवान मोहिद्दीनपुर गांव में दोपहर करीब एक बजे पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घर के अंदर जाकर बातचीत की। इस दौरान मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के बीच आए हैं। यहां न कोई राजनीति है, न गठबंधन है, न ही कोई दल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह उनका परिवार है। कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर और उनसे मिलकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि अपराधी किसी भी दशा में बक्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने फोन पर डीएम से बातचीत की और घटना की जानकारी लेते हुए अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। 

मेरी ही पार्टी से मुझे निकाल दिया गया - चिराग
चिराग पासवान ने कहा कि कई बार विपरीत धाराओं में जाकर संघर्ष करना पड़ता है। पिछले दो साल से मैं संघर्ष कर रहा हूं। अपनी ही पार्टी से मुझे निकाल दिया गया है। अपने घर से ही मेरा सामान सड़क पर फेंक दिया गया, लेकिन मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं। मेरी नसों में राम विलास पासवान का खून है। न मैं डरा न मैं रूका। समझौता करना मेरी फितरत में नहीं है।  आज दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों में आना पड़ा है। जो लोग गए हैं उनको तो हममें से कोई वापस नहीं ला सकता। उनकी आत्मा को शांति मिले हम यही कामना कर सकते हैं।

सही मायने में हम श्रद्धांजलि तभी दे पाएंगे जब हम उनके परिवार को न्याय दिला पाएंगे। हम प्रयास में सबसे आगे रहेंगे। सीएम से बातचीत करनी हो। स्थानीय प्रशासन से बात करनी हो उन पर दबाव डालनी हो सब किया जाएगा। इस समाज के साथ आए दिन अन्याय हो रहा है। प्रशासन के साथ लिखित और मौखिक रूप से किया जाएगा। पासी समाज हक अधिकारों की लड़ाई जानता है। राम विलास पासवान अपने हक के लिए हमेशा लड़ते रहे। दुख बांटने से कम होता है। यहां से जाने के बाद भी इस पर नजर बनाए रखूंगा। हमारे प्रयासों और कार्यों में कोई कमी नहीं पाएंगे। 

बच्चे का क्या कुसूर था, जो दुनिया में नहीं आया था
कौशांबी के मोहिद्दीनपुर गांव में सांत्वना देने पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। गर्भवती महिला की हत्या की जितनी निंदा की जाए कम है। उस बच्चे का क्या दोष था जो इस दुनिया में आया था, जो इस दुनिया में आया भी नहीं था। इस घटना को अंजाम देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आठ लोगों के नाम एफआईआर में हैं। दो लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा सका है। यहां से जाने के बाद वह तमाम वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करें और पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे।

योगी सरकार का किया बचाव
यूपी सरकार के किसी मंत्री के न पहुंचने के सवाल पर कहा कि यदि आप राजनीति करेंगे तो मेरे आने मकसद को नहीं जान पाएंगे और पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाएंगे। हम राजनीति नहीं न्याय चाहते हैं। लंबे समय से विवाद चल रहा था लेकिन प्रशासन की ओर से लापरवाही की गई।

इंडिया गठबंधन द्वारा पत्रकारों का बहिष्कार गलत
मीडिया के लोगों को सवाल पूछने से रोकना यह लोकतंत्र के खिलाफ है। मीडिया तो सवाल पूछेगा ही, उनका बहिष्कार करना गलत है। कई ज्वलंत सवाल पूछे जाते हैं। लेकिन बाइकाट करना गलत है। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। इलले आपातकाल की याद ताजा हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed