{"_id":"6534289bf8b9488d2002baa6","slug":"triple-murder-case-accused-admitted-in-prayagraj-sent-to-jail-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-4418-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहरा हत्याकांड : प्रयागराज में भर्ती आरोपी भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहरा हत्याकांड : प्रयागराज में भर्ती आरोपी भेजा गया जेल
Sun, 22 Oct 2023 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। संदीपनघाट कोतवाली इलाके के मोहीउद्दीनपुर गौस गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए तिहरे हत्याकांड के एक अन्य आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वारदात के दौरान साथियों की ही गोली लगने से आरोपी जख्मी हो गया था। पुलिस उसका इलाज प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में करा रही थी।
मोहीउद्दीपुर गौस गांव के पंडा चौराहे पर 15 सितंबर को भूमि विवाद के कारण घर के बाहर सो रहे अनुसूचित जाति के होरीलाल, उनकी गर्भवती बेटी बृजकली और दामाद शिवसरन की भोर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी पक्ष के सात घरों को आग के हवाले कर दिया था। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को गांव में ही अस्थायी थाना खोलकर इंस्पेक्टर सहित 72 पुलिस कर्मियों को तैनात करना पड़ा।
मामले में होरीलाल के बेटे सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना का सूत्रधार पीएसी नैनी में तैनात सिपाही सुरेश सिंह था। विवेचना के दौरान तीन नाम और प्रकाश में आए। सभी आरोपी जेल जा चुके थे। सिर्फ अनूप और राजेंद्र की गिरफ्तारी होनी थी। अनूप का पुलिस कस्टडी में इलाज हो रहा था। अनूप की हालत में सुधार होने के बाद शनिवार को उसका चालान कर दिया गया है। अब सिर्फ आरोपी राजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी बाकी है। थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे ने बताया कि राजेंद्र फरार है।