फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tree falls on transformer; population of 2,000 left in the dark.

Kaushambi News: ट्रांसफार्मर के ऊपर गिरा पेड़, अंधेरे में दो हजार की आबादी

Thu, 11 Jun 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 11 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tree falls on transformer; population of 2,000 left in the dark.
दरहा गांव में ट्रांसफार्मर के ऊपर गिरा पेड़ स्रोत -संवाद
क्षेत्र के दरहा गांव में मंगलवार रात आई आंधी में महुआ का पेड़ ट्रांसफार्मर के ऊपर गिर जाने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे दो दिनों से दो हजार की आबादी अंधेरे में डूबी हुई है। गांव में बिजली नहीं आने से पेयजल संकट भी गहरा गया है।
विज्ञापन

दरहा गांव में लगभग दो हजार लोग रहते हैं। बिजली आपूर्ति के लिए गांव में 100 और 63 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। मंगलवार रात आई आंधी में महुआ का पेड़ 100 केवीए ट्रांसफार्मर के ऊपर गिर गया। जिसके कारण ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और पूरे गांव की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

बिजली गुल रहने से दो दिनों से गांव में अंधेरा छाया हुआ है। गांव में लगा दूसरा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड होने के कारण फुंक न जाए इसके लिए बिजली विभाग ने आपूर्ति रोक दी है। गांव के कंचन सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, बृजेश, संदीप, इंद्रजीत सिंह आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से दो दिन से बिजली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन ट्रांसफार्मर और खराब
अवर अभियंता मोहम्मद शफीक ने बताया कि मंगलवार रात आई आंधी तूफान व बिजली कड़कने से सूरसेनी, चंदूपुर और गोविंदपुर गांव में भी लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं।जल्द ही खराब ट्रांसफार्मरों को बदलवा दिया जायेगा।


मंगलवार शाम क्षतिग्रस्त हुए ट्रांसफार्मर को बदलकर दूसरा ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है, जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जायेगी। -मो. शफीक अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र पुरखास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed