फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Transformer blown since last week, life difficult for villagers

Kaushambi News: सप्ताह भर से फुंका ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का जीना दुश्वार

Mon, 18 Sep 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 18 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Transformer blown since last week, life difficult for villagers
सप्ताह भर से फुंका ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का हाल बेहाल
विज्ञापन

--- मोबाइल समेत बिजली के उपकरण बने शो-पीस, पेयजल के लिए हैंडपंपों के लगाने पड़ रहे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। ब्लॉक क्षेत्र जवई में सप्ताह भर पहले फुंका ट्रांसफार्मर रविवार तक नहीं बदला गया। बिजली न मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। जवई गांव के 350 घरों को बिजली देने के लिए एक 25 केवीए और एक 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। 63 केवीए का ट्रांसफार्मर नौ सितंबर की रात ओवरलोडिंग के चलते फुंक गया। इसकी वजह से करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। गांव के ज्ञानेंद्र सिंह, सूर्य नारायण, रामकृपाल, रोशनलाल, बबलू, दिनेश, राजकुमार, मिथलेश, तुलसी, पप्पू, पुरुषोत्तम ने बताया कि लोगों को मोमबत्ती के सहारे रात गुजारनी पड़ रही है। मोबाइल समेत घरों में रखे बिजली के उपकरण शोपीस बन गए हैं। सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। बाल्टी लेकर ग्रामीण हैंडपंप के चक्कर लगा रहे हैं। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अभियंता ट्रांसफार्मर नहीं बदलवा रहे हैं। विद्युत उपकेंद्र पुरखास के जेई शंकरलाल का कहना है कि ट्रांसफार्मर के जलने की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। अब तक वह बदला क्यों नहीं गया, इस बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed