फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   transfarmer exchange

बिल जमा करने के बाद ही मिलेगा ट्रांसफार्मर

Thu, 25 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 25 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
transfarmer exchange
other
पुरखास पावर हाउस के दो गांवों का ट्रांसफार्मर फुंका है। उपभोक्ता ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग कर रहे हैं। जानकारी होने पर एक्सईएन ने उपभोक्ताओं को दो टूक कह दिया। विद्युत बकाया भुगतान की रसीद दिखाने के बाद ही ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। इसे लेकर उपभोक्ता हैरान-परेशान हैं।
विज्ञापन


पुरखास पावरहाउस के स्थानीय गांव में लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर पखवारे भर पहले फुंक गया है। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद गांव के उपभोक्ता सुल्तान मोहम्मद, विनोद कुमार, संतोष आदि ने जेई शिवबाबू निषाद से संपर्क किया। इसी पावर हाउस के टिकरा मजरा गोपालपुर में दस केवीए के दो ट्रांसफार्मर 15 अगस्त को फुंक गए। यहां के उपभोक्ता राजाराम, धर्मराज, मो. अहमद आदि ने जेई से शिकायत की। लेकिन 72 घंटे में फुंका ट्रांसफार्मर बदलने का दावा करने वाला विभाग तीन में से एक भी ट्रांसफार्मर नहीं बदल सका।
विज्ञापन


बुधवार को उपभोक्ताओं ने एक्सईएन प्रभाकर पांडेय के मोबाइल पर फोन कर इसकी शिकायत की तो उन्होंने दो टूक जवाब दे दिया। एक्सईएन ने उपभोक्ताओं से साफ कहा कि वह बकाया भुगतान का बिल दिखाएंगे तभी ट्रांसफार्मर मुहैया कराया जाएगा। बकाया भुगतान को लेकर एक्सईएन की सख्ती देख उपभोक्ता भौचक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed