फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   training of presiding officers from today

आज से शुरू होगा पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण

Fri, 05 Apr 2019 12:47 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 05 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान ड्यूटी पर लगाए गए पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू हो रहा है। प्रशिक्षण भरवारी के भवंस मेहता डिग्री कालेज में आयोजित होगा। चार दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में सभी मतदान अधिकारियों का पहुंचना जरूरी है।
विज्ञापन

दो पालियों में आयोजित हो रहे इस प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार पांच अप्रैल को प्रथम पाली में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का सामान्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रथम पाली में कोड संख्या 01 से लेकर 400 तक व द्वितीय पाली में कोड संख्या 401 से 800 तक मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


छह अप्रैल को प्रथम पाली में कोड संख्या 801 से 1200 तक व द्वितीय पाली में 1201 से 1600 मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सात अप्रैल को प्रथम पाली में कोड संख्या 1601 से 2000 तक  व द्वितीय पाली में 2001 से 2400 तक मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। आठ अप्रैल को प्रथम पाली में कोड संख्या 2401 से 2800 तक व द्वितीय पाली में 2801 से 3146 तक मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी मतदान अधिकारियों को पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण में भाग नहीं लेने वाले मतदान अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed