{"_id":"6952e5a361f0ddf3a6012ee5","slug":"traffic-system-disrupted-due-to-illegal-occupation-of-roads-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-134314-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सड़कों पर अवैध कब्जे से यातायात व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सड़कों पर अवैध कब्जे से यातायात व्यवस्था चरमराई
Tue, 30 Dec 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर चौराहे से तहसील रोड पर फुटपाथ पर अतिक्रमण। संवाद
स्थानीय चौराहे से तहसील रोड व कस्बे की मुख्य बाजार में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। दुकानदारों की ओर से सड़क और फुटपाथ पर सामान रखने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
मंझनपुर चौराहे के दिलीप कुमार ने बताया कि तहसील व मुख्य मुख्य बाजार जाने वाले प्रमुख मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संजय, दीपू व अन्य लोगों ने बताया कि बाजार से गुजरना अब मुश्किल हो गया है। फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा होने के कारण पैदल चलने वालों को सड़क पर उतरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
ग्रामीण शुभम ने बताया कि जाम के कारण कई बार बाइक निकालना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा आपातकालीन स्थिति में परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बाजार में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोग सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि बाजार जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटवाई जाए और फुटपाथ को पैदल चलने वालों के लिए मुक्त कराया जाए, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।
- मंझनपुर में अतिक्रमण की समस्या गंभीर है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नगर पालिका को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए जाएंगे। सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुखलाल वर्मा, एसडीएम सदर