{"_id":"6a57e0193139148cb80b2aca","slug":"traffic-reduced-to-a-single-lane-half-hour-long-traffic-jam-in-manjhanpur-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-144748-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: एक लेन से आवागमन, मंझनपुर में आधे घंटे तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: एक लेन से आवागमन, मंझनपुर में आधे घंटे तक लगा जाम
विज्ञापन
मंझनपुर तहसील के सामने लगे जाम के बीच फंसी एंबुलेंस की गाड़ी। संवाद
चौराहे से संविदा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क के किनारे चल रहे नाला निर्माण कार्य के चलते एक लेन पहले से बंद है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे निर्माण सामग्री उतारने के दौरान यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों ओर से एक ही लेन से वाहन गुजरने के कारण मंझनपुर गोल चौराहे से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जाम में एंबुलेंस, प्रशासनिक वाहन, स्कूल वाहन और अन्य चारपहिया वाहन भी फंस गए। करीब आधे घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को निकलवाकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के कारण लंबे समय से एक लेन बंद होने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द पूरा कराने और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।