{"_id":"69178a808aa84b2dc00b553c","slug":"traffic-police-became-strict-on-overloading-and-rule-violations-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-132417-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ओवरलोडिंग और नियम उल्लंघन पर यातायात पुलिस हुई सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ओवरलोडिंग और नियम उल्लंघन पर यातायात पुलिस हुई सख्त
Sat, 15 Nov 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
ओसा मंडी के पास ओवरलोड ई-रिक्शा का चालान करते यातायात निरीक्षक। स्रोत: विभाग
- फोटो : घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे एसपी, एएसपी व एसडीएम।
जिले में मुख्यालय, भरवारी और करारी सहित कई क्षेत्रों में सवारी ढोने के लिए पंजीकृत ई-रिक्शा का खुलेआम मालवाहक की तरह उपयोग किए जाने की समस्या को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बृहस्पतिवार को खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद यातायात पुलिस हरकत में आई और दो दिन जिले भर में विशेष अभियान चलाया।
जिले की सड़को पर ई-रिक्शा का दुरुपयोग लगातार बढ़ रहा है। कई चालक सवारी ढोने के बजाय ई-रिक्शा में भारी सामान लोहा, कबाड़, कपड़े, लोहे की पाइप, सरिया सहित अन्य सामान लादकर मालवाहक की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे न केवल ई-रिक्शा की क्षमता पर दबाव बढ़ता है, बल्कि सड़क पर असंतुलन के कारण हादसे की आशंका भी रहती है।
लोगों के इस समस्या को देखते हुए खबर प्रकाशित की गई। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने खबर का संज्ञान लेते हुए करारी, सिराथू, भरवारी, मंझनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में ई-रिक्शा की चेकिंग की। इन दो दिनों की कुल 15 ई-रिक्शा और चार ट्रैक्टरों का चालान किया। इसके अलावा पुलिस ने नियम विरुद्ध चल रहे दो ट्रैक्टरों को सीज भी किया।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक दिनेश परिहार ने बताया कि ई-रिक्शा केवल सवारी ढोने के लिए अधिकृत हैं लेकिन कई चालक इन्हें मालवाहक वाहन की तरह उपयोग कर रहे थे। इससे सवारी सुरक्षा और सड़क नियमों का उल्लंघन हो रहा था। अभियान का उद्देश्य व्यवस्था को दुरुस्त करना और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है। कार्रवाई जारी रहेगी।

ओसा मंडी के पास ओवरलोड ई-रिक्शा का चालान करते यातायात निरीक्षक। स्रोत: विभाग- फोटो : घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे एसपी, एएसपी व एसडीएम।