{"_id":"670ee333225929fb330d9ec4","slug":"traffic-in-charge-arrested-for-taking-bribe-of-rs-5000-from-truck-owner-kaushambi-news-c-3-ald1042-478698-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ट्रक मालिक से पांच हजार की रिश्वत लेते यातायात प्रभारी गिरफ्तार, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ट्रक मालिक से पांच हजार की रिश्वत लेते यातायात प्रभारी गिरफ्तार, निलंबित
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक कमलेश पांडेय।
प्रयागराज की एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार दोपहर पश्चिमशरीरा कस्बे से प्रभारी यातायात कमलेश कुमार पांडेय को पांच हजार रुपये की घूसे लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मूलरूप से बलिया के नसीराबाद गांव निवासी आरोपी दरोगा के खिलाफ कौशाम्बी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी ने कमलेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कौशाम्बी में यमुना से बालू व गिट्टी का परिवहन होता है। अवैध परिवहन करने के लिए ट्रक-डंपर चालक सिस्टम से जुड़े लोगों को हर महीने पैसे देते हैं। पश्चिमशरीरा के नागचौरी का पूरा निवासी ट्रक मालिक सत्यम कुमार की भी प्रभारी यातायात (टीएसआई) कमलेश कुमार पांडेय से साठगांठ थी।
सत्यम के मुताबिक टीएसआई को वह 20 हजार रुपये प्रति माह की दर से साप्ताहिक रिश्वत देता था। इधर बीच व्यवसाय मंदा होने के कारण साप्ताहिक किस्त न देने पर प्रभारी यातायात ट्रक सीज करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
इससे परेशान होकर सत्यम ने 10 अक्तूबर को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई से मामले की शिकायत कर दी। मंगलवार को एंटी करप्शन के प्रभारी ट्रैप टीम निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव, निरीक्षक रवींद्र कुमार व निरीक्षक राजेश कुमार कौशाम्बी आए।
योजना के मुताबिक सत्यम ने पश्चिमशरीरा कस्बे में रुपये देने के बहाने टीआई कमलेश पांडेय को बुलाया और हाथ में पांच हजार रुपये पकड़ा दिए। रुपये जेब में रखते ही पीछे से आई एंटी करप्शन टीम ने आरोपी दरोगा को पकड़ लिया।
-- -- -- -- -- --
प्रयागराज की एंटी करप्शन टीम ने प्रभारी यातायात को रिश्वत लेते पकड़ा है। टीम ने कौशाम्बी कोतवाली में इस बाबत मुकदमा दर्ज करा दिया है। आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी