फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Trader's son swallowed poison, died in hospital

व्यापारी के बेटे ने निगला जहर, अस्पताल में मौत

Mon, 30 May 2022 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Trader's son swallowed poison, died in hospital
पिपरी कोतवाली के तिलहापुर मोड़ बाजार में शनिवार की देर रात एक किराना व्यापारी के बेटे ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

तिल्हापुर मोड़ बाजार निवासी श्याम बाबू केशरवानी किराना व्यापारी हैं। उनका दूसरे नंबर का बेटा ऋषभ उर्फ आदेश केशरवानी (20) इंटरमीडिएट का छात्र था। परिवार वालों के अनुसार शनिवार की देर रात उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इस पर घरवाले उसे इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि ऋषभ ने जहरीला पदार्थ खाया है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, फिर भी उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में देर रात ऋषभ की मौत हो गई। रविवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ऋषभ ने जहर क्यों खाया? इसे लेकर परिवार वाले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed