फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tractor runs over five people on a motorcycle teenager killed

Kaushambi News: बाइक सवार पांच लोगों को ट्रैक्टर ने रौंदा, किशोर की मौत

Wed, 28 Oct 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 28 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tractor runs over five people on a motorcycle teenager killed
मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती घायल बिंदेश्वरी। संवाद
राम वन गमन मार्ग पर टेवां बाजार स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिराहे के पास मंगलवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में 10 वर्षीय किशोर अवन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बाइक चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों में दादा और बाइक चालक की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, महिला और डेढ़ वर्षीय बच्चे का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के आरोपी ट्रैक्टर बरामद कर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


महेवाघाट क्षेत्र के बैरागीपुर निवासी छोटे लाल (58) खेती-किसानी करते हैं। मंगलवार को उनकी बहू कुसुमा देवी (35) अपने दोनों बच्चों अवन और डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ जिला जेल में बंद पति राजेश से मुलाकात करने गई थीं। मुलाकात के बाद सभी अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे हाईवे पर पहुंचे ही थे कि इसी दौरान टेवां निवासी बिंदेश्वरी (30) पुत्र राजाराम बाइक से वहां से गुजर रहे थे। बाइक खाली होने पर उन्होंने छोटे लाल, कुसुमा देवी और दोनों बच्चों को बाइक पर बैठा लिया।

कुसुमा ने बताया कि जैसे ही बाइक टेवां गांव स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिराहे के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सभी पांच लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान अवन की माैत हो गई। वहीं, चालक बिंदेश्वरी और छोटे लाल की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

तीन महीने पहले हुई थी सजा

कुसुमा देवी ने बताया कि उनके पति को करीब तीन महीने पहले एक मामले में सजा हुई थी, तभी से वह जिला जेल में बंद हैं। मंगलवार को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनसे मुलाकात करने गई थीं। मुलाकात के बाद घर लौटते समय हादसा हो गया। दुर्घटना में परिवार के सदस्यों के घायल होने और बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल खराब है।

---इनसेट---

सीओ सौरभ सामंत ने बताया कि हादसे में घायल छोटे लाल और बाइक चालक बिंदेश्वरी की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है। महिला और डेढ़ वर्षीय बच्चे का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दुर्घटना करने के आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया है। - साैरभ सामंत, सीओ

मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती घायल बिंदेश्वरी। संवाद

मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती घायल बिंदेश्वरी। संवाद

मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती घायल बिंदेश्वरी। संवाद

मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती घायल बिंदेश्वरी। संवाद

मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती घायल बिंदेश्वरी। संवाद

मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती घायल बिंदेश्वरी। संवाद

मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती घायल बिंदेश्वरी। संवाद

मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती घायल बिंदेश्वरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed