फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tractor on Boe Crop in the Pond

तालाब में बोई फसल पर चला प्रशासन का ट्रैक्टर

Fri, 29 Dec 2017 12:18 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Fri, 29 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम सिराथू ने एंटी भू-माफिया के तहत बृहस्पतिवार को लुकिया गांव में कार्रवाई की। उन्होंने नौ बीघा 12 बिस्वा तालाब में भूमि पर कब्जा कर बोई गई सरसों व गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जुतवा दिया। हिदायत दी कि दोबारा कब्जा किया तो एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


एंटी भू-माफिया के तहत एसडीएम सिराथू शिवनारायन सिंह ने गुरुवार को तालाबी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ चाबुक चलाया। लगभग चार बजे वह तहसीलदार बीडी गुप्ता, हलका लेखपाल रामबरन व पुलिस बल को साथ लेकर लुकिया गांव स्थित तालाब पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने पाया कि तालाब की भूमि पर रामराज, रमेश, अमर, केदार ने छह बीघे में गेहूं, फूल सिंह, शिवबालक, विजई ने तीन बीघे में सरसों बो रखी है। तहसील प्रशासन ने मौके पर ट्रैक्टर बुलवाकर अपने सामने फसल को जुतवा दिया।
विज्ञापन


तहसील प्रशासन की कार्रवाई से तालाब पर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा गया। आरोपियों ने फसल काटने के बाद कब्जा छोड़ने की बात कही पर तहसील प्रशासन नहीं माना। एसडीएम ने हिदायत दिया कि दोबारा कब्जे की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा जेल भेज दिया जाएगा। खड़ी फसल जुतवाए जाने के बाद अन्य गांवों के तालाबी भूमि पर कब्जा करने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed