फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tractor driver dies in road accident, family identifies him after 12 hours

Kaushambi News: सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, 12 घंटे बाद परिजनों ने की शिनाख्त

Thu, 30 Oct 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 30 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies in road accident, family identifies him after 12 hours
कोखराज थाना क्षेत्र के टेड़ी मोड़ चौकी अंतर्गत केशवापुर हाईवे पर मंगलवार रात एक ट्रैक्टर चालक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत होने के कारण पुलिस ने अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। करीब 12 घंटे बाद मृतक की शिनाख्त अंदावा गांव निवासी राधेश्याम (20) पुत्र स्व. मुन्नू के रूप में हुई।
विज्ञापन

बुधवार भोर करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पेट्रोलिंग टीम ने अन्दावा गांव के पास सड़क पर युवक का शव देखा। सीआरओ लवलेश कुमार ने तत्काल शहजादपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी गणेश प्रसाद ने मोबाइल से फोटो लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की बहन राधा देवी ने शव की पहचान अपने भाई राधेश्याम के रूप में की।
विज्ञापन

राधा देवी ने बताया कि उसका भाई गांव के ही रिंकू सरोज का ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार की रात लगभग 10 बजे रिंकू उसे भूसा ढोने के लिए अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा देवी ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया गया है। मृतक की दिव्यांग मां सुरसती देवी बेटे की मौत से बेसुध हैं। फिलहाल पुलिस घटना को हादसा मान रही है। दावा किया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed