फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tractor driver dies due to uncontrollable dumper collision

Kaushambi News: बेकाबू डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

Mon, 02 Jan 2023 08:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies due to uncontrollable dumper collision
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव के समीप शनिवार की रात तेज रफ्तार एक डंपर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चला रहे किसान की मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन

गौरा गांव निवासी राम प्रसाद (50) खेती कर परिवार का गुजारा करते थे। किसानी के लिए उन्होंने एक ट्रैक्टर भी ले रखा था। बेटे सुनील ने बताया कि शनिवार को वह बस्ती से बाहर अपने खेतों की जुताई करने गए थे। रात तकरीबन आठ बजे घर लौटते समय गांव के पास ही राजापुर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चला रहे राम प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा देख जुटे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनाें की रो-रोकर हालत खराब हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं चालक मौका पाकर डंपर लेकर भाग गया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक व डंपर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करारी कोतवाली इलाक के म्योहर गांव के समीप शनिवार की रात पानी का टैंकर लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क के किनारे किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालत गंभीर होने के कारण घायलों का नाम-पते की जानकारी नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि घायल युवक एक कांस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed