{"_id":"65e0751c5f1e417fb10e608e","slug":"tourist-visa-given-in-the-name-of-providing-job-260-lakh-rupees-grabbed-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-109036-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नौकरी दिलाने के नाम पर थमा दिया टूरिस्ट वीजा, हड़पे 2.60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नौकरी दिलाने के नाम पर थमा दिया टूरिस्ट वीजा, हड़पे 2.60 लाख
Thu, 29 Feb 2024 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 29 Feb 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर थमा दिया टूरिस्ट वीजा, हड़पे 2.60 लाख रुपये
-- -करारी के लहना गांव के दो युवकों की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। कोतवाली के अलग-अलग गांवों के दो युवकों से एक एजेंट ने दुबई भेजने के नाम पर 2.60 लाख रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद उन्हें टूरिस्ट वीजा थमा दिया गया। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित एजेंट के घर पहुंचे तो उन्हें धमकी देकर भगा दिया गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
लहना गांव के चैतू लाल सरोज और चक सैयदअलीपुर के तीरथ सरोज ने बताया कि करीब एक माह पहले उनकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने दोनों को दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। दोनों युवक फरेबी के झांसे में आ गए। दोनों ने एक लाख तीस हजार रुपये प्रति व्यक्ति की दर से रुपये दे दिए। आरोप है कि एजेंट ने रुपये लेने के बाद उन्हें दुबई का टूरिस्ट वीजा थमा दिया। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित आरोपी के घर रुपये लेने पहुंचे तो उन्हें धमकी देकर भगा दिया गया। बृहस्पतिवार को घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।