फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Took vows to build crematorium

शवदाह गृह निर्माण के लिए गरजी भाकियू

Thu, 22 Jan 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 22 Jan 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Took vows to build crematorium
मंझनपुर। पोस्टमार्टम हाउस के समीप शव दाहगृह निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को भाकियू ने हुंकार भरी। जिला मुख्यालय मंझनपुर में प्रदर्शन किया। एडीएम को ज्ञापन दिया। जल्द मांग पूरी नहीं किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन की बुधवार को मंझनपुर स्थित जिला पंचायत परिसर में बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिले में हो रही बिजली की अंधाधुंध कटौती, खाद की किल्लत और सूखी पड़ी नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने पर गुस्सा जताया गया।
विज्ञापन


अफसरों पर किसानों की समस्याओं के समाधान में अनदेखी का आरोप भी भाकियू नेताओं ने लगाया। वहीं बैठक में जिले में शव दाहगृह नहीं होने पर लावारिश लाशों की अंत्येष्टि पर बरती जा रही अमानवीयता पर चिंता भी जताई गई। बैठक के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस के समीप शव दाहगृह निर्माण की मांग को लेकर हुंकार भरी। जिला पंचायत से कलेक्ट्रेट तक जुलुस निकालकर प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें जल्द पोस्टमार्टम हाउस के समीप शह दाहगृह का निर्माण नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। इस मौके पर नुरुल इस्लाम, शांताराम, चंदू तिवारी, रणवीर सिंह, रमाकांत, भैयालाल, सिद्धशरण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed