फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Toilets closed for six months cause passenger problems

Kaushambi News: छह माह से बंद शौचालय से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Tue, 02 Jun 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 02 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Toilets closed for six months cause passenger problems
सिराथू रेलवे स्टेशन में खराब पड़ा प्लेटफार्म तीन में स्थित सार्वजनिक शौचालय। संवाद - फोटो : अहिल्या बाई होल्कर मंदिर में पूजा अर्चना करते उनके वंशज उदय सिंह राजे व अन्य।
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित सिराथू रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-दो और तीन के बीच बना सुलभ शौचालय पिछले छह महीने से बंद पड़ा है। सेफ्टी टैंक ओवरफ्लो होने के कारण शौचालय उपयोग में नहीं आ पा रहा है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 1500 यात्री संगम, इंटरसिटी, चौरी-चौरा, मेमो पैसेंजर, रीवां एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों से सफर करते हैं। शौचालय बंद होने के कारण प्लेटफाॅर्म-तीन के यात्रियों को प्रसाधन के लिए ओवरब्रिज पार कर प्लेटफाॅर्म-एक स्थित शौचालय तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी होती है। वहीं महिला प्रतीक्षालय में भी अक्सर ताला लटका रहता है। रेलवे कर्मियों का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर प्रतीक्षालय खोला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के बाद भी शौचालय व साफ-सफाई की व्यवस्था सही नहीं है। ऐसे में प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जबकि समस्या पर रेल बोर्ड के सदस्यों को ज्ञापन भी दिया गया है। - शिवमूरत, सिराथू
स्टेशन में सुबह शाम महज आधा दर्जन गाड़ियों का ठहराव होता है। ऐसे में बुनियादी सुविधाओं का अभाव होने से लोग परेशान होते हैं। शौचालय की व्यवस्था खराब होने से महिलाओं व बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। - हरिश्चंद्र चंद्र सिंह, जालौन

प्लेटफार्म दो और तीन के बीच स्थित शौचालय खराब होने की सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई है। जल्द ही ओवर फ्लो सेफ्टी टैंक को खाली करा कर क्रियाशील कराया जायेगा। साथ ही स्टेशन की नियमित साफ-सफाई की जाती है। - गोपाल जी वर्मा स्टेशन अधीक्षक

सिराथू रेलवे स्टेशन में खराब पड़ा प्लेटफार्म तीन में स्थित सार्वजनिक शौचालय। संवाद

सिराथू रेलवे स्टेशन में खराब पड़ा प्लेटफार्म तीन में स्थित सार्वजनिक शौचालय। संवाद- फोटो : अहिल्या बाई होल्कर मंदिर में पूजा अर्चना करते उनके वंशज उदय सिंह राजे व अन्य।

सिराथू रेलवे स्टेशन में खराब पड़ा प्लेटफार्म तीन में स्थित सार्वजनिक शौचालय। संवाद

सिराथू रेलवे स्टेशन में खराब पड़ा प्लेटफार्म तीन में स्थित सार्वजनिक शौचालय। संवाद- फोटो : अहिल्या बाई होल्कर मंदिर में पूजा अर्चना करते उनके वंशज उदय सिंह राजे व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed