फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   toilet in open odf

भरवारी में खुले में शौच जाने को मजबूर मुसाफिर

Fri, 23 Mar 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 23 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
जिले को 31 मार्च तक ओडीएफ घोषित किया जाना है।  इसके विपरीत जमीनी हकीकत कुछ और है। नगर पालिका भरवारी में सार्वजनिक शौचालय की बदहाली से मुसाफिरों को खुले में शौच जाना पड़ता है।
विज्ञापन


चिकित्सा, शिक्षा, अर्थ-व्यापार और यातायात के लिहाज से जिले के प्रमुख कस्बों में शामिल नगर पालिका भरवारी में रोजाना हजारों बाहरी लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद कस्बे में सार्वजनिक शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बाहर से आने वाले इन मुसाफिरों को रेल की पटरियों के किनारे खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। एक दसक पहले नगर में बसड्डा के पीछे, गौरा रोड में छोटी कुटी के पास, ईदगाह के पीछे व पानी टंकी रोड समेत चार स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनवाया गया था। इनमें से बस स्टॉफ वाला शौचालय साफ-सफाई के अभाव में इस्तेमाल करने लायक नहीं है। जबकि बाकी तीनों शौचालय पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका भरवारी का काफी विस्तार हो चुका है। स्कूल-कॉलेज के साथ ही व्यापारिक हब होने के कारण यहां दिनभर लोगों का आवागमन बना रहता है। सर्वाधिक परेशानी महिलाओं को होती है। उन्हें खुले में
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफ सरकार खुले में शौच के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। दूसरी तरफ भरवारी जैसे महत्वपूर्ण कस्बे में कोई सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं की जा रही है। ऐसे में लोगों को शौचालय रेलवे की पटरियों का सहारा लेना पड़ता है।

भरवारी कस्बे में कहीं भी शौचालय अथवा मूत्रालय की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके लिए लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है। बाहरी लोगों को रेल की पटरियों की तरफ खुले में शौच जाने की मजबूरी होती है।


नगर में बना सार्वजनिक शौचालय देखरेख के अभाव में बदहाल है। सफाई कर्मियों की भारी-भरकम फौज के बावजूद इनकी साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है।

नगर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। स्व्ीकृति भी मिल गई है। भूमि की तलाश कर जल्द ही निर्माण प्रारंभ करा दिया जाएगा। साथ ही पुराने शौचालयों की भी मरम्मत कराई जाएगी।
दिनेश कुमार सिंह-ईओ,भरवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed