{"_id":"649c95abcde6808c0f0c0b79","slug":"today-special-prayer-will-be-offered-in-bargahe-elahi-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-597-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बारगाहे इलाही में आज अदा होगी खास नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बारगाहे इलाही में आज अदा होगी खास नमाज
Thu, 29 Jun 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
ईदुल अजहा यानी बकरीद का त्योहार बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। सकुशल त्योहार संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इबादतगाहों में सुबह बकरीद की खास नमाज अदा की जाएगी।
अकीदतमंद जानवरों की कुर्बानी पेश करेंगे। वहीं, इबादतगाहों की इंतजामियां कमेटियों की ओर से नमाजियों के लिए सारी तैयारियां मुकम्मल की गईं। पानी, बिजली आदि की व्यवस्था दुरुस्त की गई, ताकि नमाजियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। प्रभारी निरीक्षक गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि कस्बे में सिर्फ एक स्थान को छोड़कर बाकी सभी लोग अपने घर में ही कुर्बानी देंगे।
त्योहार की पूर्व संध्या पर बाजारों में काफी चहल-पहल रही। देर रात तक जहां एक ओर बकरों का बाजार गुलजार रहा वहीं, बाजार में सेवंई और मसालों सहित खाने-पीने की तमाम चीजों की खरीदारी होती रही। त्योहार के मौके पर घरों के पर्दे, सोफे की कवर आदि भी बदले गए। कई घरों में गोश्त,सेवंइयों के लिए नई प्लेटें और प्यालियां खरीदी गईं।