{"_id":"6232118ea20efd2ee43e3ca7","slug":"today-67758-children-will-be-given-protection-of-corona-kaushambi-news-ald3289434109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 67758 बच्चों को दिया जाएगा कोरोना का सुरक्षा कवच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 67758 बच्चों को दिया जाएगा कोरोना का सुरक्षा कवच
विज्ञापन
Today 67758 children will be given protection of Corona
- फोटो : KAUSHAMBI
कोविड-19 की रोकथाम के लिए बुधवार से 12 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू होगा। इसके अलावा बुजुर्गों को बूस्टर डोज दी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान शुरू करेगा। जिले के 67758 बच्चों को वैक्सीन के साथ ही बुजुर्गों को बूस्टर डोज दी जानी है। लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने योजना तैयार की है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केसी राय ने बताया कि शासन के निर्देश पर 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को कोवैक्स वैक्सीन व बुजुर्गों को बूस्टर डोज दी जाएगी। जनपद के 67758 बच्चों कोविड-19 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके मुताबिक कार्य योजना तैयार कर ली गई है।
बुधवार से अभियान की शुरुआत की जाएगी। पहले दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर से जिला अधिकारी सुजीत कुमार अभियान की शुरुआत करेंगे। लक्ष्य के सापेक्ष बच्चों व बुजुर्गों का टीकाकरण करने के लिए सीएचसी व पीएचसी प्रभारी को आवश्यक निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
28 दिन बाद दी जाएगी दूसरी खुराक
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने बताया कि बुधवार से बच्चों व बुजुर्गों के टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। पहली डोज देने के 28 दिन बाद टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली व दूसरी खुराक में 28 दिन का अंतराल जरूर होना चाहिए। 28 दिन से पहले दूसरी डोज नहीं लगाई जाए।
उम्र प्रमाणित होने के बाद ही लगेगा टीका
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि टीका 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नहीं लगेगा। इसके लिए चिकित्सकों व एएनएम को आवश्यक निर्देश भी जारी किया गया है। टीकाकरण के लिए जो भी बच्चे पहुंचेंगे उनके आधार व जन्म प्रमाण पत्र से उम्र का मिलान करने के बाद ही वैक्सीन लगाई जाएंगी। जिससे किसी तरह की दिक्कत नहीं होने पाए।
690 बच्चों व 230 महिलाओं का हुआ टीकाकरण
बच्चे व गर्भवती महिलाओं को बीमारी से बचाने के मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नियमित टीकाकरण अभियान से वंचित महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण करने के लिए जनपद के 128 स्थानों में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाया। जिसमें 690 बच्चों व 230 महिलाओं का टीकाकरण किया गया। यह जानकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने दी।