फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   To save reservation, Apna Dal Communist Party will fight till the House

Kaushambi News: आरक्षण बचाने के लिए अपना दल कमेरावादी सदन तक लड़ेगा लड़ाई

Mon, 15 Sep 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 15 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
To save reservation, Apna Dal Communist Party will fight till the House
सिराथू के कृ​षि मैदान में लोगों का अ​भिवादन करती राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल व विधायक डॉ. पल्
। अपना दल (कमेरावादी) ने तीन साल के कार्यकाल की रूपरेखा तय करते हुए सड़क से सदन तक लड़ाई छेड़ने का एलान किया है। सिराथू विधानसभा क्षेत्र के सैनी कृषि मैदान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान रविवार को कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को दलित, पिछड़ों और महिलाओं के खिलाफ बताया।
विज्ञापन

अधिवेशन के पहले दिन शनिवार को पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की विचारधारा को दोहराते हुए सर्वसम्मति से कृष्णा पटेल को लगातार पांचवीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। रविवार को आयोजित आम सभा को विधायक पल्लवी पटेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने संबोधित किया। विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि 2027 में प्रदेश सरकार बनाने में अपना दल (कमेरावादी) की भूमिका निर्णायक होगी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार दलित-पिछड़ों का आरक्षण खत्म करने पर तुली है। महिलाओं को सम्मान और हक दिलाने का दावा करने वाली सरकार में आधी आबादी उत्पीड़न का शिकार हो रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दूर करने, महिलाओं को सम्मान और आरक्षण दिलाने के लिए पार्टी सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। आज ईडी, चुनाव आयोग, पुलिस व सीबीआई केंद्र सरकार के एजेंट के तौर पर काम कर रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करना चाहती है। इसे बचाने के लिए पार्टी आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को न्याय दिलाने की बात करती है लेकिन हकीकत में उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। कृष्णा पटेल ने कहा कि 2026 के जिला पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा अब कमेरावादी कार्यकर्ता ही तय करेंगे।

उन्होंने जातिगत जनगणना पर जोर देते हुए कहा कि जब राष्ट्रीय स्तर पर जनगणना होगी तो हर समाज की वास्तविक संख्या सामने आएगी। उसी आधार पर शिक्षा, नौकरी, कमाई, दवाई और पढ़ाई में समाज की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस माैके पर विनोद कसेरा, राजेश पटेल, ऊदल राजभर, अशोक पटेल, रामसजीवन निर्मल, आनंद रामाधार, सीएल पटेल, गगन यादव, दीनानाथ सरोज और गंगाराम यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिराथू के कृषि मैदान में लोगों का अभिवादन करती राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल व विधायक डॉ. पल्

सिराथू के कृषि मैदान में लोगों का अभिवादन करती राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल व विधायक डॉ. पल्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed